रामनगर। उत्तराखंड के प्रसिद्ध कार्बेट टाइगर रिजर्व से एक बेहद खास और दुर्लभ खबर सामने आई है। कॉर्बेट के गर्जिया ज़ोन में एक हथिनी ने जुड़वा शावकों को जन्म दिया है। वन्यजीव विशेषज्ञ इस घटना को बेहद असामान्य और दुर्लभ बता रहे हैं, क्योंकि हाथियों में जुड़वा बच्चों का जन्म बहुत कम देखने को मिलता है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक Dr Saket Badola ने बताया कि हाथियों का गर्भकाल लगभग 22 से 24 महीनों का होता है, जो वन्यजीवों में सबसे लंबे गर्भकालों में से एक माना जाता है। ऐसे में एक साथ दो शावकों को गर्भ में पालना हथिनी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। आमतौर पर हथिनी एक ही शावक को जन्म देती है, इसलिए जुड़वा शावकों का जन्म वन्यजीव जगत में एक दुर्लभ घटना माना जाता है। इन जुड़वा शावकों को सबसे पहले मंगलवार को प्रकृतिविद Sanjay Chhimwal ने देखा। उन्होंने दोनों शावकों का वीडियो रिकॉर्ड किया और इसकी जानकारी वन विभाग को दी। संजय छिमवाल के अनुसार, दोनों शावक अपनी मां के साथ सुरक्षित दिखाई दिए और दूध पीते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि यह दृश्य उनके लिए भी बेहद अनोखा और रोमांचक था। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह घटना कॉर्बेट के जंगलों में बेहतर प्राकृतिक वातावरण और समृद्ध जैव विविधता का संकेत है। विशेषज्ञों के मुताबिक, शिवालिक क्षेत्र में हाथियों के लिए अनुकूल आवास और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध होने की वजह से वन्यजीवों का जीवन चक्र स्वस्थ तरीके से आगे बढ़ रहा है। कॉर्बेट में सामने आई इस दुर्लभ घटना ने वन्यजीव प्रेमियों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों के बीच खास उत्साह पैदा कर दिया है।
Trending
फलता जीत से बंगाल चुनावी जंग से पहले बीजेपी को बढ़त
नैनीताल में चोरी पर पुलिस की बड़ी सफलता
अगस्त्यमुनि में महिलाओं की रामलीला ने रचा सांस्कृतिक इतिहास, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार लीला ने भाव-विभोर किए दर्शक
वनाग्नि रोकथाम को लेकर अलर्ट मोड में रुद्रप्रयाग वन विभाग, मुख्य वन संरक्षक डॉ विनय भार्गव ने परखी तैयारियां
होटल-ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर शिकंजा, 15 सिलेंडर जब्त,
कठिन पहाड़, भारी भीड़ और सफाई की चुनौती, 412 कर्मियों ने संभाला मोर्चा
केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में भीड़ नियंत्रण के लिए मास्टर प्लान लागू, मुख्यमंत्री के निर्देश
कैश बैग ले जाने वाली डॉगी का रास्ता तलाश रही पुलिस