देहरादून। उत्तराखण्ड में आज विधानसभा सत्र का तीसरा दिन है। सोमवार को सरकार ने बजट पेश किया था। वहीं मंगलवार को सरकार ने सदन में चार अध्यादेश व 11 विधेयक पेश किए थे। आज बजट पर चर्चा होनी है और विधेयक पास किए जाएंगे। उधर प्रश्नकाल में कई मुद्दों को लेकर सदन फिर गहमा-गहमी देखने को मिल रही है। कल भी नियम 58 पर चर्चा के दौरान सदन में खूब हंगामा हुआ। वहीं सड़कों पर भी विपक्ष ने जमकर प्रदर्शन किया। यूकेडी के केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा की विधानसभा सत्र के दौरान सरकार गैरसेण को स्थाई राजधानी घोषित करे। यदि वें ऐसा नहीं करती है तो जो बेरीकेडिंग उन्हें रोकने के लिए लगाई है। युकेडी खुद बेरीकेडिंग लगाकर नेताओ को रोकने का काम करेगी। वहीं सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने गैरसेण को स्थाई राजधानी की मांग को लेकर विधानसभा कूच करने का प्रयास किया। दीवालीखाल पहुंचने पर पुलिस के कड़ी सुरक्षा के चलते वें आगे नहीं बढ़ पाए। जिस कारण उन्होंने सड़क पर ही धरना देकर प्रदर्शन किया। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओ ने कहा की सरकार गैरसेण को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। पहाड़ों में आज पलायन थम नहीं रहा है।
Trending
वनाग्नि रोकने के लिए जनभागीदारी: ग्राम पंचायतों के माध्यम से जंगलों की सुरक्षा का नया मॉडल
कैग रिपोर्ट धमाका: 20 साल का लेखा-जोखा और ₹55 हजार करोड़ की बिना बजट वाली फिजूलखर्ची
समग्र शहरी विकास का सपना: 1814 करोड़ के बजट से संवरेंगे उत्तराखंड के सभी नगर
उत्तराखंड देवभूमि परिवार विधेयक 2026: महिला मुखिया के नाम से जाना जाएगा प्रदेश का हर परिवार
एमएसएमई क्षेत्र में रोजगार की क्रांति: उत्तराखंड के 4.63 लाख युवाओं को मिला काम
धरातल पर योजनाओं की समीक्षा: मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में ग्रामीणों से जाना योजनाओं का लाभ
सीएम धामी का स्पष्टीकरण: मंदिर समिति के फैसले की समीक्षा के बाद लिया जाएगा अंतिम निर्णय
सदन के बाहर सुराज सेवा दल की नारेबाजी: 'गैरसैंण को राजधानी बनाओ, पलायन पर रोक लगाओ'