रुद्रप्रयाग। पश्चिमी बंगाल, असम और पाण्डुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर रुद्रप्रयाग मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत जश्न मनाते हुये आतीशबाजी की एवं मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की मेहनत से जनता जनार्दन के आशीर्दवाद से ये विजय हासिल हुई है। जनता का विश्वास भाजपा के प्रति पूरे देश में लगातार बढ़ रहा। आज़ उसी का परिणाम है की देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा और सहयोगी दलों की सरकारें आज़ देश में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ मिलकर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर साथ मे जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत, जिलाध्यक्ष भाजपा भारत भूषण भट्ट , जिलापंचायतसदस्य निर्मला बहगुणा, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।